मधुबनी जिले के नरहिया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार रात झिटकी गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए दिख रहा था।