मधुबनी जिले के फूलपरास अनुमंडल के खुटौना प्रखंड की कारमेघ मध्य पंचायत के ब्रह्मोतरा गांव में नवनिर्मित ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में गांव की महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।