मधुबनी जिले के फूलपरस अनुमंडल के लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना पुलिस ने गुप्त् सूचना के आधार पर करवाई करते हुए नेउर गांव से 297 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज चंचल कुमार बताये गये है।