काको: काको थाना की अभया टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला कानूनों की जानकारी दी
Kako, Jehanabad | May 21, 2026 काको थाना क्षेत्र में अभया विग्रेड टीम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। छात्राओं को थाना में बने महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा व्यवस्था, डायल 112 और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी बताया गया।