Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

सोनूआ लोढाई, गुदड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित, एएसपी डॉ सैयद मुस्तफा हासमी ने लोगों को जागरूक किया #facebookvideo #citilivejharkhand #rssnews #nonfollowers #facebookpost

MORE NEWS

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

*21 जून को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आवाजाही एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर दिए गए विस्तृत निर्देश*
================
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक पुलिस अधीक्षक-चक्रधरपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि नीट देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही अथवा अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के भीतर एवं बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। अभ्यर्थियों की सघन जांच-फ्रिस्किंग को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। कहा गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित सामग्री अथवा अनुचित साधनों के उपयोग की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। फ्रिस्किंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्र तक परिवहन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री की वापसी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गोपनीय सामग्री के परिवहन एवं संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक चरण की निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की जाए। शहर के सभी होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की संलिप्तता पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी केंद्रों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपायों का पूर्व परीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल कर तैयारियों का अंतिम सत्यापन करने को कहा गया।

बैठक में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के बाहर पेयजल, छाया एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित एवं जिम्मेदार कार्यशैली अपनाई जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दिन त्वरित कार्रवाई बल को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, सुरक्षा संबंधी चुनौती अथवा विधि-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अंत में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
#citilivejharkhand #facebookpost #nonfollowers #tradeengreaals #facebookvideo #NEETUG2026

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित *21 जून को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आवाजाही एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर दिए गए विस्तृत निर्देश* ================ पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक पुलिस अधीक्षक-चक्रधरपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि नीट देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही अथवा अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के भीतर एवं बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। अभ्यर्थियों की सघन जांच-फ्रिस्किंग को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। कहा गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित सामग्री अथवा अनुचित साधनों के उपयोग की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। फ्रिस्किंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्र तक परिवहन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री की वापसी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गोपनीय सामग्री के परिवहन एवं संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक चरण की निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की जाए। शहर के सभी होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की संलिप्तता पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी केंद्रों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपायों का पूर्व परीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल कर तैयारियों का अंतिम सत्यापन करने को कहा गया। बैठक में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के बाहर पेयजल, छाया एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित एवं जिम्मेदार कार्यशैली अपनाई जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दिन त्वरित कार्रवाई बल को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, सुरक्षा संबंधी चुनौती अथवा विधि-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अंत में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। #citilivejharkhand #facebookpost #nonfollowers #tradeengreaals #facebookvideo #NEETUG2026

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 19, 2026

*चक्रधरपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण*

चक्रधरपुर। प्रखंड अंतर्गत हाथिया पंचायत के ग्राम बाईहातु में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक वृक्ष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
 जी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाना एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में ये फलदार वृक्ष स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष सुरेश संवैया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड,युवा कांग्रेस  विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा,राज हासदा, दिनेश गोप, गणेश केराई, नागेश केराई , गोमा केराई, सिदियु केराई, मंगल बोदरा, शिवा हासदा, सुनील महतो आदि उपस्थित थे।

#citilivejharkhand #tradeengreaals #nonfollowers #facebookpost #facebookvideo #RahulGandhi

*चक्रधरपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण* चक्रधरपुर। प्रखंड अंतर्गत हाथिया पंचायत के ग्राम बाईहातु में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक वृक्ष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाना एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में ये फलदार वृक्ष स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष सुरेश संवैया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा,राज हासदा, दिनेश गोप, गणेश केराई, नागेश केराई , गोमा केराई, सिदियु केराई, मंगल बोदरा, शिवा हासदा, सुनील महतो आदि उपस्थित थे। #citilivejharkhand #tradeengreaals #nonfollowers #facebookpost #facebookvideo #RahulGandhi

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 19, 2026

चाईबासा:  10वीं बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मेहनत शेर की दहाड़ जैसी होनी चाहिए, उपायुक्त 
#citilivejharkhand #tradeengreaals #viralvideos #facebookpost #facebookvideo #nonfollowers

चाईबासा: 10वीं बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित मेहनत शेर की दहाड़ जैसी होनी चाहिए, उपायुक्त #citilivejharkhand #tradeengreaals #viralvideos #facebookpost #facebookvideo #nonfollowers

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 18, 2026