कुलपहाड़: एसडीएम कोर्ट कुलपहाड़ में जमानत कराने आए 55 वर्षीय अधेड़ की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
कुलपहाड़ तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरी निवासी 55 वर्षीय घंशु कुशवाहा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनके सीने और शरीर में दर्द उठा और वह मौके पर ही अचेत हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।