सारठ: पुराना बाजार मनसा प्रतिमा का गाजे-बाजे से हुआ विसर्जन, शोभा यात्रा की भीड़ से सड़क जाम नहीं हो, इसलिए तैनात रही पुलिस
Sarath, Deoghar | Aug 18, 2026 सारठ पुराना बाजार में आयोजित वार्षिक मनसा पूजा के पश्चात मंगलवार रात 11 बजे गाजे-बाजे से काली पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकली शोभा यात्रा से सारठ-देवघर मार्ग जाम नहीं हो, इसलिए पुलिस के अधिकारी व जवान शोभा यात्रा में शामिल रहे। युवा वर्ग डीजे की धुन पर थिरकते व मां मनसा के जयकारे लगा रहे थे और विसर्जन में सैंकड़ों लोग थे।