जिला जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सर्पदंश जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस
===================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने सभी विकासखंड समन्वयकों को संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की नियमित एवं सेक्टर स्तरीय बैठकों के आयोजन, समितियों के दस्तावेजीकरण, संस्कार केंद्रों के संचालन, आदर्श ग्राम निर्माण, नर्सरी स्थापना, समितियों के बोर्ड लगाए जाने तथा सभी गतिविधियों की जानकारी एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तीन चरणों की जानकारी, सर्पदंश जागरूकता अभियान, एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व के आयोजन तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में प्रवेश संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री अनिल बोबडे, श्री दीपक गेडाम, श्री संजीव भावरकर, श्रीमती ललिता कुशरे, श्री भवानी कुमरे, श्री दिलीप आठनेरे, सुश्री वंदना राकेशिया एवं श्री आशीष नेमा उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026