मोहनिया टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कैमूर जिले के मोहनिया NH-19 स्थित मोहनिया टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डीडीखिली गांव निवासी संदीप कुमार पिता नंदू कुशवाहा की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मोहनिया और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Mohania, Kaimur | Sep 15, 2026