कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जनता दरबार में मिले 25 आवेदन
कैमूर जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैमूर भभुआ समाहरणालय में जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया।
ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर 15 अधिकारियों ने 14 नागरिकों से संवाद किया, जबकि जिले के 11 प्रखंडों में 14 अधिकारियों की उपस्थिति में 26 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
Mohania, Kaimur | Sep 14, 2026