कैमूर में नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला संपन्न, 306 युवा रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट
कैमूर जिला नियोजनालय कैमूर द्वारा पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय भभुआ के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिंद, एसडीएम अमित कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान 16 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु निशुल्क टूल किट और श्रम विभाग के 8 लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं के चेक वितरित किए गए।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले में 18 कंपनियां शामिल हुईं, 706 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 306 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक साक्षात्कार के बाद शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले में करीब 1200 युवाओं ने भाग लिया, वहीं 1000 युवाओं का विभिन्न विभागों द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 14, 2026