दमोह: भैंसों से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद बवाल, मुखबिरी के शक में घर में घुसकर महिला पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 29, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भैंसों से भरे ट्रक के पकड़े जाने के बाद मुखबिरी के शक में बजरिया नंबर-7 में एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 से 10 लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में नसीमा कुरैशी धारदार हथियार से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।