पटना ग्रामीण: सीएम आवास के सामने ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों का प्रदर्शन, आमरण अनशन पर बैठने वाले थे, सुरक्षाकर्मियों ने भगाया
सोमवार की दोपहर 12 बजे मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि आवास के सामने मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने बताया कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने जा रहे थे।