पटना ग्रामीण: पुनाईचक में सीएम ने मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया, जयंती पर दी श्रद्धांजलि
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की सुबह 11 बजे पुनाईचक स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।