गोह: उपहारा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर, जाम और आगजनी के कारण डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
गोह प्रखंड के शिवगंज-बैदराबाद से उपहारा बाजार जाने वाली जर्जर और कीचड़युक्त सड़क को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर आगजनी भी की। विरोध के कारण उपहारा बाजार भी बंद रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 10 साल से अधिक समय से यह सड़क जर्जर हालत में है। परंतु विभाग द्वारा कोई ठोस पह