सुनेल: आहू नदी की पुलिया पर खड़ी बाइक से टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल हुआ
Sunel, Jhalawar | Nov 24, 2024 सुनेल कस्बे के पास आहू नदी की पुलिया पर रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक खड़ी बाइक से दूसरा बाइक सवार टकरा गया।जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम पंचायत सुनेल के सरपंच प्रतिनिधि बलराज जयपुर ने बताया है कि झिंकड़िया निवासी लालचंद बाइक लेकर सुनेल की ओर आ रहा था।उसी दौरान नदी की पुलिया पर खड़ी एक बाइक से वो टकरा गया है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।