सुनेल: ग्राम पंचायत उन्हेल में तहसीलदार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
Sunel, Jhalawar | Nov 23, 2024 ग्राम पंचायत उन्हेंल में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर 12 बजे से तहसीलदार अजहर बेग की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।जिसमें सुनेल तहसीलदार अजहर बेग द्वारा समस्त नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने, मतदाताओं की प्रविष्टि में सुधार करवाने तथा मृत एवं स्थान्तरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से पृथक करवाने हेतु प्रेरित किया।