सुनेल: हेमड़ा में शिक्षक संघ के 25 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन व ज्ञापन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
Sunel, Jhalawar | Nov 21, 2024 25 नवंबर को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला एवं डीपीसी की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले होने वाले प्रदर्शन और ज्ञापनों की तैयारी में गुरुवार शाम 5 बजे हेमड़ा के बालाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई।शिक्षक नेता राम शर्मा ने बताया कि पूरे राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षक आगामी 25 नवंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।