सुनेल: सुनेल कस्बे में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई
Sunel, Jhalawar | Nov 20, 2024 सुनेल कस्बे में आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत व राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई।जिसमें संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक महेश कुमार सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण की मांग को अनदेखा किया जा रहा है।जिससे प्रदेश के समस्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों में भारी आक्रोश है।