सुनेल: दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम व सहायक उपकरणों के आवेदन हेतु 25 नवम्बर को पंचायत समिति के सुनेल कार्यालय में लगेगा शिविर
Sunel, Jhalawar | Nov 19, 2024 दिव्यांगजनों से कृत्रिम व सहायक उपकरणों के आवेदन के लिए आगामी 25 नवम्बर को पंचायत समिति पिड़ावा के सुनेल कार्यालय में शिविर आयोजित होगा।पीआरओ ऑफिस से जारी प्रेस नोट में बताया है कि पंचायत समिति पिड़ावा में 25 नवम्बर को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक दिव्यांगजन चिन्हीकरण एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।