फूलिया कलां: जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार ने क्षेत्र में किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
क्षेत्र में आगामी जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी रामदेव धाकड़ ने मंगलवार को सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को शत-प्रतिशत शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने और रिकॉर्ड का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने पर जोर दिया।