बहुत ही सराहनीय कार्य
पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजसेवी ऋतुराज सिंह की अनूठी पहल, भईयाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट को भेंट की फ्रीजर मशीन
बस्ती। समाजसेवी ऋतुराज सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय सुखराज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सराहनीय पहल की। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से भईयाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट को शव सुरक्षित रखने वाली फ्रीजर मशीन भेंट की।
ऋतुराज सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सुखराज सिंह सदैव जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। जन न्यूज़ 24
उन्होंने कहा कि किसी परिवार में निधन होने के बाद परिजन पहले ही मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजर रहे होते हैं। ऐसे कठिन समय में शव को सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध होना परिवार के लिए काफी सहायक साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य से फ्रीजर मशीन ट्रस्ट को उपलब्ध कराई गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इस सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। जन न्यूज़ 24
उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ उठाएं और इसकी जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
फ्रीजर मशीन की आवश्यकता होने पर 7310294000 एवं 9648068000 पर संपर्क किया जा सकता है। जरूरतमंद परिवार गांधी नगर, टाउन क्लब के निकट स्थित स्थान से फ्रीजर मशीन प्राप्त कर सकते हैं।
पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने की ऋतुराज सिंह की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाजहित में एक उपयोगी कदम बताया।
Basti, Basti | Sep 2, 2026