Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
newsexpressbst
Basti, Basti
| Sep 2, 2026
MORE NEWS
ललही छठ पर्व पर पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं
Basti, Basti | Sep 2, 2026
बहुत ही सराहनीय कार्य पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजसेवी ऋतुराज सिंह की अनूठी पहल, भईयाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट को भेंट की फ्रीजर मशीन बस्ती। समाजसेवी ऋतुराज सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय सुखराज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सराहनीय पहल की। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से भईयाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट को शव सुरक्षित रखने वाली फ्रीजर मशीन भेंट की। ऋतुराज सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सुखराज सिंह सदैव जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। जन न्यूज़ 24 उन्होंने कहा कि किसी परिवार में निधन होने के बाद परिजन पहले ही मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजर रहे होते हैं। ऐसे कठिन समय में शव को सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध होना परिवार के लिए काफी सहायक साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य से फ्रीजर मशीन ट्रस्ट को उपलब्ध कराई गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इस सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। जन न्यूज़ 24 उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ उठाएं और इसकी जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में सहयोग करें। फ्रीजर मशीन की आवश्यकता होने पर 7310294000 एवं 9648068000 पर संपर्क किया जा सकता है। जरूरतमंद परिवार गांधी नगर, टाउन क्लब के निकट स्थित स्थान से फ्रीजर मशीन प्राप्त कर सकते हैं। पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने की ऋतुराज सिंह की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाजहित में एक उपयोगी कदम बताया।
Basti, Basti | Sep 2, 2026
हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा: रामायण रघुनाथ सिंह.. #trendingpost #BJP #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 1, 2026
राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार : राजन गुप्ता कुमार स्वीट हाउस के मालिक एवं भाजपा नेता ने गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत-अभिनंदन बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर भाजपा नेता एवं कुमार स्वीट हाउस के मालिक राजन गुप्ता ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। स्वागत के दौरान राजन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय महामंत्री का बस्ती आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जोश का संचार करने वाला है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। राजन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से बस्ती के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी उत्साह बढ़ा है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में जुटेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026
*विक्रमजोत में मेडिकल असेसमेंट कैंप: 54 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच, 32 को मिला प्रमाण-पत्र* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 01 सितंबर 2026 *बस्ती।* समेकित शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को विक्रमजोत ब्लॉक के सभागार में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कैंप का संचालन समेकित शिक्षा के *डॉ. अजय पाण्डेय* ने किया। सीएमओ द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। टीम में - - आर्थो सर्जन *डॉ. आलोक पाण्डेय* - ईएनटी सर्जन *डॉ. एस एस कनौजिया* - न्यूरो साइकाइट्रिशियन *डॉ. दिलीप कुमार मौर्या* - नेत्र सर्जन *डॉ. सुनील कुमार सिंह* - ऑडियोलॉजिस्ट *रमाकांत पाठक* - फिजियोथेरेपिस्ट *अनिरुद्ध कुमार चौधरी* शामिल रहे। कैंप में कुल 54 बच्चों की काउंसलिंग व स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 32 बच्चों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। साथ ही अभिभावकों को दिव्यांगता से संबंधित योजनाओं और आवश्यक परामर्श की जानकारी भी दी गई। कैंप को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर अनिल पाठक, हरेंद्र प्रसाद, विवेक चौधरी सिंह, शिवशंकर तथा महिंद्रा टेक फाउंडेशन से अभिषेक पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 1, 2026
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत, मनमोहन ‘काजू’ संग उमड़े समर्थक.. #HarishDwivedi #ManmohanSrivastava #Kaju #BJP #Basti #BastiNews #thenirmalupdates #BJPNews #HarishDwivediWelcome #BastiPolitics #AwasVikas #WelcomeHarishDwivedi
Basti, Basti | Sep 1, 2026
बस्ती: मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा जोश, तेजा जी ने खब्बू तिवारी संग किया हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत.. #trendingpost #fallowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 1, 2026
*अयोध्या हनुमानगढ़ी से चोरी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, दुबौलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *बस्ती, 01 सितम्बर 2026।* थाना दुबौलिया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अयोध्या से चोरी का ट्रैक्टर लेकर एक व्यक्ति रमवापुर की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रमवापुर बाजार में पंकज सिंह के भट्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर घेराबंदी की और आज दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 11.25 बजे अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* पकड़े गए अभियुक्त का नाम मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव निवासी पिठिया लश्करी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष है। *बरामदगी * 1. एक अदद लाल रंग का महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर 2. एक अदद ट्राली 3. 1200 रुपये नकद (500-500 की दो नोट, 200 की एक नोट) वादी देवांश कुमार जायसवाल निवासी RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) द्वारा दिनांक 30.08.2026 को हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग से ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी हो जाने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या में दी गई थी। जिसके संबंध में थाना श्रीरामजन्मभूमि पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा जनपद बस्ती के थानों पर भी सूचना दी गई थी, इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव ने पूछताछ में बताया कि "वह जनपद अयोध्या में कबाड़ उठाने का कार्य करता हूँ, उसी में सुनसान जगह पर कोई कीमती सामान दिखाई देने पर उसे चुरा लेता हूँ। यह ट्रैक्टर हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग में खड़ा था, आस-पास कोई नहीं था, ट्रैक्टर को डायरेक्ट स्टार्ट कर लिया, लाकर छुपा देना चाहता था।" मोबाइल के ई-चालान ऐप पर चेक करने पर ट्रैक्टर पारूल जायसवाल पत्नी अंकित जायसवाल निवासी http://H.No-09, निकट RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) का होना पाया गया। ट्राली के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि "नियामतपुर पंचायत भवन के बगल में ट्राली छिपा कर रखा हूँ, चलकर आपको दिखा सकता हूँ।" उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नियामतपुर पंचायत भवन के बगल से ट्राली बरामद की। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -* जांच में अभियुक्त शातिर अपराधी निकला, उस पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं - 1. मु0अ0सं0-78/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट, थाना दुबौलिया, बस्ती। 2. मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS, थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या। 3. मु0अ0स0-249/2025 धारा 306/317(2) BNS, थाना कोतवाली नगर, गोंडा। 4. मु0अ0सं0-376/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, गोंडा। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -* 1. थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी 2. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय 3. हे0का0 चन्द्रकेश यादव, संदीप सिंह, हरिकेश चौहान, सचिन मिश्रा संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 1, 2026