राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार : राजन गुप्ता
कुमार स्वीट हाउस के मालिक एवं भाजपा नेता ने गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर भाजपा नेता एवं कुमार स्वीट हाउस के मालिक राजन गुप्ता ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया।
स्वागत के दौरान राजन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय महामंत्री का बस्ती आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जोश का संचार करने वाला है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
राजन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से बस्ती के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी उत्साह बढ़ा है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में जुटेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026