लालबर्रा: एसडीएम, एसडीओपी और नायब तहसीलदार ने पांढरवानी और अमोली की संकरी गलियों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
लालबर्रा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार 2 अप्रैल को दोपहर 03 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्तिकेय जायसवाल, एसडीओपी अभिषेक चौधरी एवं नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा द्वारा लालबर्रा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और संकरे मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया। अधिका