सावन सप्तमी के अवसर पर मधुबन में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ बुधवार सुबह 8 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।आयोजन का प्रमुख आकर्षण 2300 किलोग्राम का निर्वाण लड्डू रहा।