भीलवाड़ा: गुवारडी में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की, करीब एक माह पहले ही हुई थी शादी, पुलिस जुटी जांच में
मंगरोप थाना क्षेत्र के गुवारडी में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।पुलिस ने उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।मृतका का विवाह करीब एक माह पूर्व ही हुआ था।