भीलवाड़ा: गठीला खेड़ा चौराहे के समीप बाइक आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, हादसे में एक दोस्त की मौत और दूसरा हुआ गंभीर घायल
पुर थाना क्षेत्र के गठीला खेड़ा चौराहे के समीप आगे चल रहे ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाईक ट्रेलर से टकरा गई।हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।