कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत दुधरा गांव में आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जो हर दिन नाव से नदी पार कर स्कूल जाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, दुधरा गांव से NH-19 की दूरी महज करीब 500 मीटर है, लेकिन पुल नहीं होने के कारण किसी आपात स्थिति में लोगों को करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।