कुदरा में मंदिर को भी नहीं छोड़ा चोरों ने
मां काली मंदिर में चोरी, तीन घंटियां लेकर फरार हुए चोर
कुदरा थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के समीप स्थित मां काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर परिसर से तीन घंटियां चोरी कर फरार हो गए।
मंदिर के महंत पंकज पांडे के अनुसार, रात करीब 3 बजे चोरों ने मंदिर में लगे सायर माता और मुख्य गेट पर लगी बड़ी घंटी समेत तीन घंटियों को चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। मंदिर परिसर में मौजूद अंकुर जायसवाल ने कुदरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अब चोर घरों में सेंधमारी के साथ-साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं।
वहीं कुदरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।