कैमूर जिले के नगर पंचायत मोहनिया के वार्ड नंबर 15 की ये तस्वीर है, जो सिस्टम की लापरवाही की पोल खोल रही है। बाढ़ और बारिश को आए-गए कई दिन हो गए, लेकिन इस वार्ड में अभी भी तीन से चार फीट तक पानी लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस वार्ड में आज तक सड़क और नाली का निर्माण ही नहीं हुआ है, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पाता और महीनों तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।
घरों में पानी घुसने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकासी और सड़क-नाली निर्माण की मांग की है।