सासाराम रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ी, यात्रियों की सुविधा पर उठ रहे सवाल!
यह तस्वीर सासाराम रेलवे स्टेशन की है, जहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई स्वचालित सीढ़ी बंद पड़ी है। एक ओर छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे मंत्री एवं रेलवे के वरीय पदाधिकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा कर यात्रियों से मिल रहे हैं और सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सभी स्टेशनों पर छठ महापर्व के गीत बजाकर यात्रियों के स्वागत और सुविधा का माहौल बनाया जा रहा है।
अभी हाल ही में रोहतास के जिलाधिकारी महोदय ने भी छठ महापर्व में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।
लेकिन सवाल यह है कि जब सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा ही बंद पड़ी है, तो इन निरीक्षणों और व्यवस्थाओं का आम यात्रियों को क्या लाभ मिल रहा है?
केवल निरीक्षण करना, यात्रियों से मिलना और छठ के गीत बजाना पर्याप्त नहीं है। जरूरत है धरातल पर सुविधाओं को दुरुस्त करने और यात्रियों को वास्तविक राहत पहुँचाने की।
रेलवे प्रशासन से आग्रह है कि बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ी को अविलंब चालू कराया जाए, ताकि छठ महापर्व के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अन्यथा यह सारी कवायद यात्रियों की सुविधा से अधिक महज दिखावा प्रतीत होगी।
यात्रियों को प्रचार नहीं, वास्तविक सुविधा चाहिए।