बगोदर: बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धांलुओ की उमडी भीड
सावन की पवित्र माह की शुरुआत में गुरुवार को पहले दिन बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम मंदिर समेत अन्य मंदिरो में बाबा भोलेनाथ की जल अभिषेक के लिए श्रद्धांलुओ की भीड उमड पडी।वही हरिहरधाम मंदिर स्थित यमुनिया नदी से जल उठाकर कर हरिहरधाम मंदिर पूजा अर्चना करने के पश्चात जल लेकर बगोदर के महिला पुरुष शिव भक्तो ने पैदल कांवर लेकर बाबाधाम के लिए निकले।