जिलाधिकारी का संदेश
यह जानकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई कि प्रमोद कुमार, कंप्यूटर साइंस शिक्षक, +2 एस.आर.पी.एन. उच्च विद्यालय, बाजपट्टी, सीतामढ़ी ने शिक्षकों के लिए “AI for Teachers” नामक पुस्तक का लेखन किया है।
वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सरल, नवाचारी एवं भविष्य के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे समय में किसी शिक्षक द्वारा AI आधारित शिक्षण संसाधन के रूप में पुस्तक का लेखन करना निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है।
“AI for Teachers” पुस्तक शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग, पाठ योजना निर्माण, शिक्षण सामग्री तैयार करने, मूल्यांकन, कक्षा-संचार तथा अन्य शैक्षणिक कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग को समझने में उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
मैं प्रमोद कुमार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
जिलाधिकारी
सीतामढ़ी, बिहार
Sitamarhi, Bihar | Aug 7, 2026