बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 2 थार गाड़ी, कैंटर व अवैध हथियार सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 10, 2025 बड़ौत पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि चेकिंग के दौरान 2 थार गाड़ी व 1 कैंटर को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ियों में सवार आरोपियों ने गाडियों को ना रोकते हुए पुलिस पर फायर कर दिया।जिसमें पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जिनके कब्जे से 2 थार गाडी व 1 आयसर कैंटर व 2 अवैध तमंचा व 2 अवैध चाकू और 2 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई।