बड़ौत: छपरौली कस्बे में शोभा यात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक रथ यात्रा महोत्सव
Baraut, Bagpat | Apr 10, 2025 छपरौली में श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक रथयात्रा महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया। गुरुवार सुबह मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक और पूजन किया। भजन संध्या में लकी ड्रा द्वारा सौधर्म इंद्र बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसके बाद श्री जी को रथ में विराजमान किया गया।