बड़ौत: दोघट सूजती असारा मार्ग पर ग्रामीणों ने अंडरपास के निर्माण कार्य को रुकवाया, अधिकारियों ने थाने में की शिकायत
Baraut, Bagpat | Apr 9, 2025 दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर चल रहे दोघट सुजती अंडरपास निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी शिकायत दोघट थाने पर दी। एनएचएआई के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने पर सहमति बनी। दोघट सूजती असारा मार्ग पर बन रहे अंडरपास की ऊंचाई किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया था।