बड़ौत: बावली चुंगी निवासी युवक की बाइक चोरी मामले में पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी आरोपी हुआ गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 10, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि 9 अप्रैल को बावली चुंगी निवासी शुभम राठी ने तहरीर दी कि 5 अप्रैल को अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। बड़ौत पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी कपिल पुत्र सतेंद्र निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी की हुई बाइक बरामद की गई।