भागलपुर में निवर्तमान अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश राम का सम्मान सह विदाई समारोह संपन्न
*भागलपुर, 08 सितंबर 2026:-* समीक्षा भवन, भागलपुर में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं निवर्तमान अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश राम का सम्मान सह विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय भागलपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्री दिनेश राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग एवं अन्य सामग्री प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री दिनेश राम के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। अधिकारियों ने उनके आगामी कार्यकाल एवं भविष्य के लिए सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री दिनेश राम के साथ अपने कार्यानुभवों को साझा करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026