Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
DPROBhagalpur
Previous slide
Next slide
जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा व्यवस्था
3 views |
Bhagalpur, Bihar
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
रोहित बिंदल, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल भागलपुर (पूर्व), द्वारा अपने कार्यालय के माध्यम से संचालित कार्य एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #Publichelthengineeringdepartment #भागलपुर #लोक_स्वास्थ्य_अभियांत्रिकी_विभाग #PHEDEastBhagalpur #पेयजल #जलापूर्ति #जनहित #विकास_कार्य #सरकार_आपके_द्वार #Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
भागलपुर, 8 सितंबर 2026:- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा, पशु चारा एवं आपदा से बचाव को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज, जगदीशपुर में अस्थायी विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां बच्चों को नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रशासन द्वारा अस्थायी विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभावित पशुपालकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 150 पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आपदा मित्रों द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने, बाढ़ के पानी से दूरी बनाए रखने, विद्युत तारों एवं अन्य संभावित खतरों से सावधान रहने तथा आपात स्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों का पॉलिटेक्निक कॉलेज, जगदीशपुर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदया ने आमजन से अपील की कि बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता का सहयोगपूर्वक लाभ उठाएं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार कार्य किया जा रहा है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
भागलपुर में निवर्तमान अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश राम का सम्मान सह विदाई समारोह संपन्न *भागलपुर, 08 सितंबर 2026:-* समीक्षा भवन, भागलपुर में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं निवर्तमान अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश राम का सम्मान सह विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय भागलपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्री दिनेश राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग एवं अन्य सामग्री प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री दिनेश राम के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। अधिकारियों ने उनके आगामी कार्यकाल एवं भविष्य के लिए सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री दिनेश राम के साथ अपने कार्यानुभवों को साझा करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 9, 2026