राशमि: देवपुरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा, 97 मरीजों की जांच हुई, मुफ्त दवाइयां बांटी गईं, गंभीर मरीजों को उदयपुर ले जाने की व्यवस्था
राशमी। क्षेत्र के देवपुरा गांव में बुधवार को हरनाथपुरा ग्राम पंचायत और जीबीएच हॉस्पिटल बेडवास उदयपुर ने मिलकर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 97 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। नर्सिंग ऑफिसर राजेश कुमार खटीक ने बताया कि जनरल फिजिशियन डॉ. अंकित जैन के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर समेत सामान्