रूड़की: पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले को लेकर बम निरोधक दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान
पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले को लेकर आज बम निरोधक दस्ते ने दरगाह परिसर,साबरी मेहमान खान और आसपास कई स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान बम निरोधक दस्ते की टीम ने कई लोगों के सामान की जांच की है। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है। इस दौरान बम निरोधक दस्ते की टीम के साथ कलियर पुलिस भी मौजूद रही है।