मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बुधवार संध्या 5:30 बजे विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें बताया गया कि पंडौल बुनियाद केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसका उद्घाटन अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में 12 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं 5 सामान्य उपकरण को भी दिव्यांगजनों के बीच वितरण किया।