इमामगंज: गया जिले के इमामगंज प्रखंड में नाबालिग की तबीयत बिगड़ी, गर्भपात मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Imamganj, Gaya | May 10, 2026 गया जिले के इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में अबॉर्शन और डीएनसी के दौरान नाबालिग लड़की की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बांकेबाजार प्रखंड के डोंगिला गांव निवासी भूषण कुमार के रूप में हुई