जिला जेल में बंदियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
जिला जेल में प्रधानमंत्री दिव्याशा एवं वयोश्री केंद्र द्वारा प्रोजेक्ट न्याय सेवा सीहोर एवं हिताय के माध्यम से बंदियों के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया।शिविर के दौरान कुल 26 बंदियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पात्र पाए गए बंदियों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शिविर में जेल उप अधीक्षक श्री दिलीप नायक, एलिम्को से ऑडियोलॉजिस्ट श्री मनोज कुमार, पीएंडओ श्री गौतम पांडे, ईडीपीओ श्री हर्ष श्रीवास्तव तथा प्रोजेक्ट न्याय सेवा से श्री उमेश पंसारी एवं श्री उत्कर्ष सिंह उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore