रेबीज नियंत्रण एवं सर्पदंश की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण एवं सर्पदंश निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर्स का जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि रेबीज की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण आईडीएसपी नोडल डॉ. रुचिरा उईके एवं डॉ. आर.के. सिंघल द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट भी आयोजित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, संस्थागत प्रदर्शन की समीक्षा तथा सुधारात्मक कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 18, 2026