मरवन: करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर के समीप ऑटो की ठोकर से दो जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर टाली भट्ठा के समीप एनएच 722 पर रविवार की शाम सीएनजी ऑटो की ठोकर से साइकिल सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान जीयन खुर्द, वार्ड चार निवासी शिवनाथ ठाकुर व मड़वन वार्ड 15 निवासी मो आमिर के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग साइकिल से करजा से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।