करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो भैंस की चोरी कर ली। मामले को लेकर भैंस मालिक पानापुर अख्तियारपुर निवासी रामेश्वर साह व उमेश ठाकुर ने करजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।