मरवन: मड़वन के शुभंकरपुर में पूर्व आईटी मंत्री ने किया दो योजनाओं का उद्घाटन
मड़वन प्रखंड के शुभंकरपुर पंचायत के दो अलग-अलग जगहो पर पूर्व आईटी मंत्री सह कांटी विधायक इसराइल मंसूरी ने लगभग 16 लाख की लागत से बनी सड़क व विद्यालय भवन का रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने फतेहपुर चैनपुर में जीर्णोद्धारित विद्यालय भवन व शुभंकर पुर के वार्ड छह में एक सड़क का उद्घाटन किया