मरवन: मड़वन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती
मड़वन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की । वही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं करजा, प्रतापपुर, मड़वन, चमरूआ, पकड़ी, चैनपुर , खलीलपुर आदि जगहों से संत शिरोमणि के चित्र के साथ सैकड़ो की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।